फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
तिवारीपुर के भरपुरवा अंसार स्कूल के पास महिला से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत भी की थी लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस अफसरों को इस पर नजर पड़ी और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


घटना 12 अक्टूबर की सुबह 11 बजे की है। भरपुरवा मोहल्ले की युवती के पास में एक युवक ने फोन किया। इस दौरान युवती से बहस हो गई। इसके बाद आरोपी युवक तीन भाइयों के साथ युवती के घर पहुंच गया। वहां मौजूद उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। पास के ही घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था और उसमें पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। पीड़ित युवती ने तब इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में मारपीट का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अफसरों ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed