{"_id":"59c12f694f1c1b2f688b5440","slug":"61505832809-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के बेटे समेत दो को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा के बेटे समेत दो को जेल भेजा
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
प्राइवेट गाड़ियों से अवैध वसूली करने के आरोपी अमरनाथ शुक्ला और राजन पांडेय के पास से पुलिस ने 9900 रुपये बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। जांच के घेरे में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले पुलिसवाले भी हैं, जिनके संरक्षण में अवैध वसूली का धंधा चल रहा था।
कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक की तहरीर पर जटेपुर उत्तरी निवासी राजन पांडेय, गोरखनाथ बरगदवा आवास विकास कॉलोनी निवासी अमरनाथ शुक्ला के खिलाफ प्राइवेट गाड़ियों से जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ। तलाशी के दौरान दोनों के पास से अवैध वसूली के 99 सौ रुपये बरामद हुए। आरोप है कि स्टेशन से चलने वाले करीब दौ सौ वाहनों से ये रोजाना अवैध वसूली करते थे। सोमवार को एसएसपी के निर्देश के बाद सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक रिटायर्ड दरोगा का बेटा था। ऐसे में कई लोग पैरवी के लिए थाने पहुंच गए। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि देर रात दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।