{"_id":"59af076c4f1c1b77078b4755","slug":"61504642924-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टल्ली मिले दरोगा, मेडिकल कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में टल्ली मिले दरोगा, मेडिकल कराया
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला थाने की डॉयल 100 की पीआरबी 354 पर तैनात दरोगा रामराज ड्यूटी के दौरान ही नशे में टल्ली हो गए। पुलिस वाहन में बेसुध हाल में पड़े दरोगा को देखने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई तो हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी दरोगा को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद ज्यादा नशे में होने की वजह से बेसुध होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दरोगा का मेडिकल कराया।
मंगलवार की सुबह ड्यूटी पर आए रामराज पीआरबी लेकर निकले। कुछ देर बाद उन्होंने शराब पी और वाहन किनारे लगाकर लेट गए। एक घटना की सूचना आने पर पीआरबी मौके पर नहीं पहुंची तो थानेदार ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच काफी समय से एक ही जगह पर पुलिस वाहन खड़ा देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे और पुलिस कंट्रोल रूम को दरोगा के बेहोश होने के बारे में जानकारी दी। दरोगा के बीमारी की वजह से बेहोश होने की आशंका में थानेदार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मगर जब दरोगा को सीएचसी पर लाया गया तो उनके नशे में होने की जानकारी मिली। थानेदार ने दरोगा का मेडिकल कराया। उन्होने बताया कि इसकी रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।