फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंप ती की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंप ती की मौत

Wed, 26 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंप ती की मौत

विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)।
थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से बाइक पर आ रहा भाई हादसा देखते ही सदमे में आ गया। उसकी पत्नी ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, मगर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसगांव थानाक्षेत्र के मादीपार गांव निवासी धर्मेंद्र (40) पत्नी शीला देवी (38) और उनका भाई सर्वजीत पत्नी सुखी के साथ तरकुलहा मंदिर आए थे। धर्मेंद्र मंदिर में मन्नत पूरी करने आया था। दोनों अलग-अलग बाइक से थे। मंदिर में दर्शन के बाद सभी लौट रहे थे। फोरलेन पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने धर्मेंद्र और शीला को रौंद दिया। वहीं पीछे से आ रहे सर्वजीत और सुखी बाल-बाल बच गए, मगर हादसा देख दोनों दहशत में आ गए। थोड़ी देर बाद सुखी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed