{"_id":"5978b7f84f1c1bff158b482c","slug":"61501083640-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के खाते से 3.40 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के खाते से 3.40 लाख रुपये उड़ाए
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पीपीगंज के जरहद गांव के रहने वाले सिपाही रामकुमार सिंह के खाते से जालसाज ने 3.40 लाख रुपये उड़ा दिए। 15 जुलाई को उनकी पत्नी एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान एक शख्स ने पासवर्ड देख लिया। यही नहीं, मदद के नाम पर उसने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देने के साथ ही एसएसपी से फरियाद की है।
जरहद गांव निवासी सिपाही रामकुमार सिंह सिद्धार्थनगर में तैनात हैं। उन्होंने मकान बनवाने के लिए साढ़े छह लाख रुपये लोन लिया है। 15 जुलाई को उनकी पत्नी सुनीता पीपीगंज स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। इस दौरान पीछे खड़े शख्स ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। इसके बाद 17 जुलाई को खाते से 40 हजार रुपये और बिहार के एटीएम से दो लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके पहले कि वह शिकायत करते, उनके खाते से फिर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। सिपाही का कहना है कि एटीएम से एक बार में 40 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी खाते से इतने रुपये कैसे निकाल लिए गए, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है।