फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला को अचेत कर लाखों की ठगी

महिला को अचेत कर लाखों की ठगी

Fri, 14 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
महिला को अचेत कर लाखों की ठगी

विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। तिघरा गांव में झाड़फूंक के दौरान जालसाज ने महिला को अचेत कर लाखों का जेवरात समेट लिया। होश में आने के बाद महिला ने पति को आपबीती सुनाई। घटना के दौरान पति कैंपियरगंज गया था। जालसाज के खिलाफ पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इलाके में ठगी की यह तीसरी वारदात है। पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा करने में सफल नहीं हो सकी है।

गुरुवार को तिघरा गांव निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र राजरुप जमीन की रजिस्ट्री के लिए कैंपियरगंज तहसील पर गया था। घर में पत्नी सोनी देवी अकेली थी। दोपहर को बाइक सवार एक युवक पहुंचा। उसने सोनी को बताया कि जितेंद्र की तबियत अचानक खराब हो गई है। पीपीगंज कस्बे में उसकी झाड़फूंक चल रही है। घर पर रखे जेवरों में किसी ने पूजापाठ करा दिया है, जिससे तबियत खराब हुई है। सभी गहनों की पूजा करनी पड़ेगी तभी जितेन्द्र ठीक होगा। महिला जालसाज के झांसे में आ गई। उसने बिना किसी को बताए मंगलसूत्र, दो टीका, तीन अंगूठी, कान का झुमका और कुछ जेवरात बंधे कपड़े में लाकर जालसाज के सामने रख दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और गहने लेकर मौके से फरार हो गया। होश में आने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया। गांव के लोग भी हरकत में आ गए। बाद में जितेंद्र भी घर पहुंचा। उसने अज्ञात के खिलाफ ठगी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके पहले इलाके के कल्याणपुर, बनकटवा, अकटहवा में महिलाओं से इस तरह की ठगी हो चुकी है। सभी मामलों को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed