फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में कैंट पुलिस ने दो युवकों को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया। सिंघड़िया के रहने वाले दोनों आरोपी बेरोजगार युवकों को दुबई भेजने के लिए इंटरव्यू ले रहे थे। पुलिस ने कार्यालय में रखे कंप्यूटर और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। बाद में शुक्रवार शाम को आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि सिंघड़िया गैस गोदाम गली में स्थित न्यू अनुज टेक सेंटर का संचालक बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता था। विदेश जाने के इच्छुक युवक बृहस्पतिवार को सेंटर में इंटरव्यू दे रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने सिपाहियों के साथ सेंटर पर छापा डाला। संचालक अतर सिंह और अभय सिंह से सेंटर चलाने का कागजात मांगे तो नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यालय की तलाशी लेने पर दुबई में स्थित कंपनियों के कागजात मिले। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed