{"_id":"5cbcc6a5bdec2213e8071c73","slug":"51555875493-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायसी झोपड़ी में आग से सिलिंडर फटा, बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिहायसी झोपड़ी में आग से सिलिंडर फटा, बच्ची की मौत
Mon, 22 Apr 2019 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुपुर/बड़हलगंज (गोरखपुर)। बरडीहा गांव के पास खेत में फैली आग दलित बस्ती तक पहुंच गई। झोपड़ी में आग से सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से ज्योति (10) की मौत हो गई। चार किलोमीटर के दायरे में फैली आग से नौ झोपड़ियां भी राख हो गईं। लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग से दो मोटरसाइकिलें भी जल गईं।
इस गांव के केशव के खेत में रविवार की शाम चार बजे के करीब डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैलती गईं। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। उसी बीच लपटें दलित बस्ती में पहुंच गईं। आग से घिरी रामानंद की झोपड़ी में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। उसकी चपेट में आने से उनकी बेटी ज्योति झुलस गई। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पवन तिवारी और छोटे शुक्ला की मोटरसाइकिलें जल गई।
विरेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रामानंद प्रसाद, सुभाष प्रसाद, सिंधु प्रसाद, विजय प्रताप प्रसाद, वकील प्रसाद, बुद्ध प्रसाद की झोपड़ियां और उसमें रखा सामान राख में तब्दील हो गया। विरेंद्र के घर में रखे 50 हजार रुपये भी जल गए। सुरेश प्रसाद की बेटी की शादी 29 अप्रैल को थी, जिसकी तैयारी के लिए रखे गए सभी समान जल गया।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।