{"_id":"5c61b2dfbdec2211df413651","slug":"51549906655-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की 12 भट्ठियां तोड़ीं, लहन नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की 12 भट्ठियां तोड़ीं, लहन नष्ट
Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
लहन नष्ट करती आबकारी व पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद सीएम आदित्यनाथ के कड़े तेवर के बाद फरेंदा, बृजमनगंज व पुरंदरपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के लहन व उपकरण को नष्ट करते हुए शराब की भट्ठियां तोड़ीं तथा कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर नर्सरी में एसओ पुरंदरपुर श्रीप्रकाश यादव व आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी व संदीपनाथ त्रिपाठी की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के ठिकानों पर छापा मारा। जहां से 30 क्विंटल लहन नष्ट कर 12 से अधिक कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं गई और मौके से 70 लीटर शराब बरामद किया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापे के दौरान शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गांव के टुनटुन, गांठे, सुरेश, ओमप्रकाश, पल्टू, घुड़ज, उमेश, अरविंद, सोनू और किशोरी सहित 12 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। टीम में बृजगोपाल यादव, अरविंद त्रिपाठी और अनिल गौतम सहित पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।
नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया नहर पुल से सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 25 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। उपनिरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि टिकुलहिया नहर पुल पर एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक के झोला लिए दिखाई दिया। जिसे रोककर जांच की गई तो झोले से 25 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नथई, महाशय वार्ड निवासी निचलौल बताया।
विज्ञापन
47 लीटर कच्ची और एक क्विंटल लहन नष्ट
निचलौल-परतावल। थाना क्षेत्र के गांव कलनही, चरभरिया गांव में कार्रवाई के दौरान अंजली के पास से शराब बनाने की सामग्री और उपकरण के अलावा 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। वहीं एक क्विंटल लहन नष्ट किया गया। उपनिरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि निचलौल क्षेत्र में अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 22 लीटर कच्ची शराब के अलावा शराब बनाने के उपकरण व करीब एक क्विंटल लहन बरामद किया गया। बाद में आबकारी पुलिस ने लहन को नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने बताया कि चौक थाना अंतर्गत गांव नक्शा बक्शा के कम्पार्ट 27 नर्सरी निवासी इंद्रावती देवी के घर से आबकारी पुलिस द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। महिला को आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया। कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम अंध्या व बेलासपुर नर्सरी में छापा मारा। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि कार्रवाई में पांच क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ ही 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। वंदना, आशा, स्वप्नकेश, गिरिजा का आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
नेपाली शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
नेपाली शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
नौतनवां। परसा मालिक पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद छापेमारी कर निपनिया गांव से एक महिला के पास है। 100 शीशी नेपाली शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निपनिया गांव में छापेमारी कर शकुंतला देवी के घर से 100 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
कपड़े के साथ एक हिरासत में
ठूठीबारी। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने नेपाल कपड़े का बंडल ले जाते समय एक युवक को दबोचा लिया। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि गस्ती दल के जवानों ने घेराबंदी कर नो मैंस लैंड से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति को रोककर जांच पड़ताल किया तो प्लास्टिक के बोरी में 4 बंडल कपड़े मिले। सामान की कीमत 40277 रुपये आंका गया। वही पकड़े गए युवक की पहचान उपेंद्र धवल निवासी ग्राम सिसवां पोस्ट व थाना जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुआ। कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया।