{"_id":"5c324fd0bdec226d6e093fb6","slug":"51546801104-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग
Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार। पिपराइच के हैदरगंज में शनिवार की देर रात मनोहर चौहान के खपरैल के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घरवालों ने भागकर जान बचाई। दमकल की गाड़ियां पहुंची और लोगों ने मदद की, तब आग पर काबू पाया गया। मनोहर के मुताबिक डेढ़ लाख रुपये राख हो गए। गहने व कई सामान भी बर्बाद हो गया।
किराना स्टोर चलाने वाले मनोहर चौहान खपरैल के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात गीता देवी घर में खाना बना रही थीं। उसी दौरान दूसरे कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट देखकर घरवाले शोर मचाने लगे और भागकर बाहर निकल गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी ही देर में आग पूरे घर में फैल गई थी। मनोहर ने बताया कि बेटी नीलू की शादी तय है। उसके लिए घर में गहने, कपड़े व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण रखे थे। सब जल गया।