{"_id":"59fb43f04f1c1bd0538bac9e","slug":"51509639152-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार तस्करी को जा रही शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार तस्करी को जा रही शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 125 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। युवकों को एक बार शराब पहुंचाने के एवज में तस्करों से एक हजार से दो हजार रुपये मिलते थे। उनका अन्य खर्च भी तस्कर ही उठाते थे। पुलिस अब तस्करों की तलाश कर रही है।
बिहार में शराब पर पाबंदी के बाद से ही आसपास के जिलों से शराब के तस्करी की खबरें आम हो गई हैं। पुलिस को बुधवार की रात मुखबिर से दो युवकों के भारी मात्रा में शराब के साथ एक होटल में रुके होने की सूचना मिली। एसपी सिटी विनय सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों युवकों को शराब के पकड़ा। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे तस्करों के लिए काम करते हैं। गोलघर स्थित एक दुकान से शराब खरीदी थी और इसे बिहार पहुंचाना था। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की तलाश की जा रही है।