{"_id":"59b1a5074f1c1bf07f8b4dda","slug":"51504814343-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को तमंचा सटाकर लूट ले गए दस अंगुठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को तमंचा सटाकर लूट ले गए दस अंगुठी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी क्षेत्र में खजुरी चौराहे पर गुरुवार की सुबह दुकान में घुसे दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर सोने की दस अंगूठी लूटकर फरार हो गए। व्यापारी ने अंगुठियों की कीमत 45 हजार रुपये से अधिक बताई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
खजनी और उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक बांसगांव क्षेत्र के बढ़नी निवासी मोनू वर्मा, खजनी में खजुरी चौराहे पर गहनों की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह दुकान पर वह सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचेे दो युवक दुकान में दाखिल हो गए। व्यापारी से उनसे सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। उनको दुकान के अंदर ले जाकर दुकानदार ने देखने के लिए उनके सामने दस अंगूठी रख दी। इस पर बदमाशों में से एक ने असलहा निकालकर उनके सीने पर लगा दिया और धमकी देते हुए दुकान में रखा सारा गहना निकालने के लिए धमकाने लगे। मोनू वर्मा बहाने से दुकान में बने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग जब तक जुटते बदमाश अंगूठी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन