{"_id":"59a080544f1c1bd27f8b456d","slug":"51503690836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों में लाखों की चोरी
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार इलाके में चोरों ने शिक्षक के मकान का ताला तोड़ दिया तो बरगदवां के बाढ़ प्रभावित मकान में घुसकर लाखों का सामार चुरा ले गए। दोनों घरों में तालाबंद था। तहरीर के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार, कुशीनगर के सुकरौली परसिया निवासी रतन त्रिपाठी शिक्षक हैं। खोराबार के पकड़ीहवां टोले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को तालाबंद कर वह परिवार के साथ गांव चले गए थे। रात को चोरों ने बीस हजार नगद, पचास हजार के जेवरात, कीमती कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह रतन घर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार, बरगरवां में बाढ़ आने से सुनीता देवी घर में तालाबंद कर सुरक्षित स्थान पर चली गई थीं। जब वह घर लौटीं तो मकान का ताला टूटा हुआ था और चोर जेवरात, मकान के कागज पर हाथ साफ कर लिया था। जो सामान चोर नहीं ले जा पाए उन्हें तोड़ दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।