{"_id":"59760aab4f1c1b13158b486a","slug":"51500908203-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में एक दूसरे पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में एक दूसरे पर पथराव
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरहरी (गोरखपुर)।
गुलरिहा इलाके के महराजगंज में भैंस का विवाद पुलिस के लिए आफत बन गया। सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे दो पक्ष पहले सरहरी चौकी में आपस में भिड़ गए, मारपीट शांत कराकर पुलिस सभी को थाने ले गई। कार्रवाई शुरू होती इसके पहले ही दोनों पक्ष के लोगों ने थाने परिसर में एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। ईंट-पत्थर चलाने की वजह से मची भगदड़ से गोरखपुर -महराजगंज रोड जाम हो गया। पथराव में एक व्यक्ति का सिर फट गया। जबकि कई लोग घायल हो गए। छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रविवार को महराजगंज गांव निवासी दुबई के खेत में सियारामपुर निवासी रामभजन की भैस चली गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें रामभजन, राधेश्याम हरिराम और दूसरे तरफ दुबई, अजय घायल हो गए। दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार को डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया। सोमवार की सुबह महराजगंज चौराहे पर रामभजन, हरिराम राधेश्याम भाई रामकरन मेडिकल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दुबई, अजय सियाराम पुर के ग्राम के प्रधान हनुमान निषाद के साथ चौराहे पर पहुंच गए। आरोप है कि प्रधान को देखकर रामकरन का पक्ष विवाद करने लगा। सरहरी पुलिस सभी को चौकी में ले गई। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
मामला गंभीर होता देख पुलिस सभी को गुलरिहा थाने ले गई। थाने में दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए गए। पुलिस कुछ समझ पाती इसके पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। ईंट से आनंद का सिर फट गया। पुलिस ने लाठी दिखाकर बवालियों को शांत कराया।