फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अपराध छिपाने नहीं, रोकने की होगी पहल : सत्यार्थ

अपराध छिपाने नहीं, रोकने की होगी पहल : सत्यार्थ

Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
अपराध छिपाने नहीं, रोकने की होगी पहल : सत्यार्थ

विज्ञापन
गोरखपुर।
2010 बैच के आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने शनिवार की शाम को बतौर एसएसपी पदभार संभाल लिया। मीडिया से मुखातिब एसएसपी ने कहा कि अपराध को छिपाने की नहीं बल्कि उसे रोकने की पहल की जाएगी। पुलिस हर केस दर्ज करेगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी गंभीर शिकायत रही तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी कहा कि पुलिस बिना किसी भेदभाव और दबाव के काम करेगी। चेहरा देखकर कार्रवाई नहीं की जाएगी। अपराध करने वालों का चेहरा जो भी होगा उस पर कार्रवाई होगी। किसी तरह के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी। उन्होंने ने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप काम किया जाएगा। हर अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। पुलिस आम लोगों की सहयोगी बने न कि थाना पुलिस उत्पीड़न करें। बेगुनाहों के खिलाफ किसी भी सूरत में कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस फर्जी पर्दाफाश न करने पाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। छोटे अपराधों पर भी पुलिस का फोकस रहेगा। अक्सर यह सामने आता है कि बड़े अपराधों के पीछे छोटी घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

..........
पुराने पर्दाफाश की होगी जांच
व्यापारी नीरज रामरायका हत्याकांड व अन्य घटनाओं के खुलासे पर उठे सवाल को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। सवाल का जवाब देते हुए एसएसपी ने कहा कि यदि पुराने समय में पर्दाफाश पर किसी को संदेह है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। पुलिस की गलती होगी तो कार्रवाई होगी। बेगुनाह को किसी भी सूरत में सजा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed