{"_id":"5c2d0626bdec2256d87889bd","slug":"41546454566-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपियरगंज में महिला का हत्या मामला : पति की भूमिका भी संदेह के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंपियरगंज में महिला का हत्या मामला : पति की भूमिका भी संदेह के घेरे में
Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गोरखपुर। कैंपियरगंज में महिला की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्तों की मदद भी ली गई। पति की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की गई। बदमाशों की तलाश में एसपी नार्थ अरविंद पांडेय और सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे बुधवार सुबह से ही इलाके में कैंप कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और शरीर के गंभीर घाव के सवाल पर पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है।
सोमवार की रात कैंपियरगंज स्थित आश्रम के चौकीदार की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने पति का भी सिर फोड़ दिया था। पुलिस तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। सूत्रों ने पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने की वजह से ही कुछ जरूरी नमूने सुरक्षित किए जाने की पुष्टि की थी। हालांकि पुलिस लगातार दुष्कर्म से इंकार कर रही है। सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि केस की विवेचना चल रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

टूट गई थी सीने की हड्डियां
पोस्टमार्टम में महिला के सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। सीने की ज्यादातर हड्डियां टूट गई थीं, काटे जाने के भी निशान थे। इस सब के बीच पति के शुरुआती विरोध के बाद भी शोर ना मचाने को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन