फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उन्नाव के ट्रक चालक को बंधक बनाने में तीन गिरफ्तार

उन्नाव के ट्रक चालक को बंधक बनाने में तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 12:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव के ट्रक चालक को बंधक बनाने में तीन गिरफ्तार
Kidnap
गोरखपुर। उन्नाव के ट्रक चालक को खजनी में बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की देर रात उन्नाव से आए पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक को आरोपियों ने भगा दिया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्नाव पुलिस बृहस्पतिवार को लौट गई। पूछताछ में पता चला कि पुलिस से बचने के लिए चालक को रात में ही छोड़ दिया गया था। चर्चा हैं नशीले पदार्थ की तस्करी में हुए लेनदेन के विवाद की वजह से चालक को बंधक बनाया गया था।
विज्ञापन


उन्नाव निवासी श्रीकृष्ण उर्फ पहलवान दिल्ली के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। उन्नाव पुलिस के मुताबिक उस ट्रक से नशीले पदार्थों की तस्करी भी करने का आरोप लगा था। बेलीपार क्षेत्र के करन के माध्यम से हरपुर बुदहट क्षेत्र निवासी पवन कुमार ने नशीला पदार्थ लाने के लिए श्रीकृष्ण को पांच लाख रुपये दिए थे। श्रीकृष्ण ने रकम ले ली, पर नशीला पदार्थ नहीं पहुंचाया। पवन कुमार करन गोस्वामी पर रकम वापस कराने का दबाव बनाने लगा। काफी कोशिश के बाद भी श्रीकृष्ण रकम नहीं लौटा रहा था। उससे परेशान करन और पवन ने उसे झांसे में रखकर नौ नवंबर को गोरखपुर बुलाया और खजनी क्षेत्र के महुआडाबर में शामा पासवान की मदद से बंधक बना लिया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण को एक खाली मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। उधर, परिवारवालों से रकम की मांग की गई। रकम न देने पर हत्या की धमकी दी गई। घबराए घरवालों ने 13 नवंबर को उन्नाव के सदर कोतवाली में अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया। एसपी उन्नाव ने एसएसपी गोरखपुर से मदद मांगी। बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की। हालांकि पुलिस के डर से चालक को पहले ही भगा दिया गया था। उन्नाव पुलिस आरोपी करन, पवन और शामा पासवान को लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed