फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bully in the police station, beaten by the young man who came to save himself

थाने में गुंडई, खुद को बचाने आए युवक को पीटा

Thu, 14 Jun 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bully in the police station, beaten by the young man who came to save himself
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। कार से बाइक को मामूली टक्कर क्या लग गई, बाइक सवार मनबढ़ों ने कार चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं, जान बचाने जब कार चालक सहजनवां थाना परिसर में घुस गया तो मनबढ़ों ने वहां भी उसकी पिटाई की। पहले तो पुलिस को माजरा समझ में ही नहीं आया, मगर जब पता चला तो उसने चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक फोरलेन पर बुधवार की सुबह 11 बजे संत कबीरनगर के पुखुआवा निवासी विश्वनाथ त्रिपाठी कार से बच्चे का इलाज कराने गोरखपुर आ रहे थे। उधर, हैंसर बाजार निवासी चार युवक संदीप कुमार, सर्वेश कुमार, पंकज सैनी और विशाल कुमार भी किसी काम से आ रहे थे। सहजनवां के ग्राम कसरवल फोरलेन पर कार से एक बाइक में मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद चारों युवक कार सवार को अपशब्द बोलने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक ने विश्वनाथ की पिटाई कर दी। किसी तरह से उनसे बचकर चालक कार लेकर सहजनवां थाने परिसर में घुस गया, लेकिन चारों मनबढ़ भी वहां आ गए। उन्होंने कार चालक को वहां भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चालक ने अपने बच्चे की तबीयत की दुहाई भी दी, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। पुलिस ने चारों युवक को हिरासत में ले लिया और बच्चे की तबीयत को देखते हुए कार चालक को तुरंत गोरखपुर भेजा। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि थाने के अंदर इन मनबढों ने कार चालक को मारा-पीटा है। सभी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed