{"_id":"5b0b0dc24f1c1bf56e8b4fc0","slug":"41527451074-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। पुलिस ने 100 रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। नकली नोटों की जानकारी आरबीआई को भेज दी गई है। युवक क्षेत्र में 50 रुपये में सौ रुपये का नोट उपलब्ध करा रहा था। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है। युवक को जेल भेज दिया गया।
झंगहा पुलिस को निंबेश्वर नाथ मंदिर के पास नकली नोट के साथ युवक के होने की जानकारी मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान युवक के जेब से 100-100 के चार नाली नोट मिले। जांच में चारों नोट नकली पाए गए। पुलिस टीम ने अधिकारियों के साथ ही आरबीआई को भी इसकी सूचना भेज दी। पकड़े गए युवक की पहचान देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के दीवान पोखरा निवासी पप्पू कुमार निषाद के रूप में हुई है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगी है। पूछताछ में पप्पू ने नोट साथी द्वारा दिए जाने की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।