{"_id":"5a8ee1204f1c1bfe7e8b7094","slug":"41519313183-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दो नामजद युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक किशोरी एक मार्च की शाम को किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान पास के ही गांव का रहने वाला सुरेंद्र जबरन उसे उठा ले गया। एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अगले दिन सुबह आरोपी का रिश्तेदार और चौरीचौरा निवासी प्रद्युमन भी वहां पर आया और उसने भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर दोनों ने शनिवार की शाम उसे गांव के बाहर फेंक दिया। बेसुध हाल में पड़ी किशोरी की जानकारी होते ही परिजन वहां पर पहुंच गए और घर ले गए। किशोरी ने आपबीती मां को बताई। पहले तो लोकलज्जा के डर से मां चुप रही लेकिन रविवार को थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।