फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दरोगा की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ

दरोगा की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ
क्राइम
महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले दरोगा की बेटी की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है। मूलरूप से सोनभद्र निवासी प्रमोद श्रीवास्तव परिवार समेत महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। इन दिनों प्रमोद की तैनाती देवरिया जिले में हैं। उनके तीन बेटे-बेटियों में सबसे बड़ी सत्या इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित नाइलेट संस्था से ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। सत्या की मौसी दो दिन पहले घर पर आई थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह परिवार के सभी लोग उन्हें विदा करने पास के चौराहे तक गए थे। घरवालों की माने तो जब वे वापस लौटे तो तीसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा। जब ऊपर पहुंचे तो बुरी तरह से झुलसी सत्या की सांसें थम चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पिता प्रमोद श्रीवास्तव और पुलिस को दी। घरवालों के मुताबिक सत्या डिप्रेशन की शिकार थी। तीन साल से उसका इलाज लखनऊ के सहारा अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed