फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पार्षद प्रत्याशी समर्थक पर फायरिंग

पार्षद प्रत्याशी समर्थक पर फायरिंग

Fri, 24 Nov 2017 08:11 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पार्षद प्रत्याशी समर्थक पर फायरिंग
- फोटो : demo pic
महेवा वार्ड में चुनावी रंजिश में शुक्रवार को एक पार्षद प्रत्याशी के समर्थक झुन्नी निषाद पर फायरिंग की गई। आरोप है कि दूसरे पार्षद प्रत्याशी रवींद्र निषाद के भतीजे सोनू निषाद ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, हालांकि संयोग अच्छा था कि वह बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। देर शाम पुलिस ने सोनू निषाद पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महेवा निवासी झुन्नी साहनी का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान पार्षद प्रत्याशी रवींद्र निषाद के भतीजे ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान वह सुधीर निषाद का प्रचार कर रहे थे, तभी रवींद्र के समर्थकों से विवाद हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार को उन पर फायरिंग की गई। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस का कहना है कि मामला पेशबंदी का लग रहा है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed