{"_id":"5a1483364f1c1bd9798be123","slug":"41511293750-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की पहल तो लौट आई गाढ़ी कमाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की पहल तो लौट आई गाढ़ी कमाई
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल ने लौटाई लोगोें की गाढ़ी कमाई
- ऑनलाइन ठगी के मामले में मिली बड़ी कामयाबी
- चार महीने में 22 लोगों को गिरफ्तार कर वापस कराए 7.55 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ऑनलाइन ठगी के मामलों को टालकर कार्रवाई से बचने वाली पुलिस ने रुख बदला तो लोगों की गाढ़ी कमाई लौट आई। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने चार महीने में 22 लोगों को गिरफ्तार कर 33 लोगों के सात लाख 55 हजार 450 रुपये वापस कराए।
जिले में ऑनलाइन ठगी की घटनाओं के मामले में पुलिस पहले केस दर्ज करने में आनाकानी करती थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने ऐसे मामले बढ़ने पर न सिर्फ केस दर्ज करने का आदेश दिया, बल्कि साइबर सेल को विवेचना की जिम्मेदारी भी सौंप दी। साइबर सेल के सिपाही शशि शंकर राय और शशिकांत जायसवाल इस काम में लगाए गए। दोनों सिपाहियों ने 33 मामलों में रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। इस मामले में 22 लोग गिरफ्तार भी किए गए।
...
ऐसे करते हैं ठगी
जालसाज पहले लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हैं और बातों में उलझाकर उनके एटीएम कार्ड का नंबर और पासवार्ड पूछ लेते हैं। फिर इससे ऑनलाइन खरीदारी या अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर लेते हैं।
विज्ञापन
...
कुछ प्रमुख मामलों में रकम की वापसी हुई
- विवेक होटल के संचालक पीके लाहिड़ी के खाते से 25 हजार निकाले गए थे, 9990 रुपये वापस हो गए।
- कृष्णानगर के वीरेंद्र मल्ल के खाते से एक लाख 96 हजार निकाले गए। इनकी पूरी रकम वापस हो गई।
- सिधारीपुर, गोरखनाथ के शफीक अहमद अंसारी के खाते से 25 हजार में से 9291 रुपये वापस हुए।
- आवास विकास कॉलोनी, तिवारीपुर निवासी कादिर खान के खाते से निकाली गई पूरी रकम 46,300 रुपये वापस हुए।
- हुमायूंपुर उत्तरी, गोरखनाथ के जनप्रिय विहार कॉलोनी के महातम प्रसाद के खाते से निकाले गए 99,000 रुपये में से 15,000 रुपये वापस हो गए।
- रुस्तमपुर के प्रवीण श्रीवास्तव के खाते से निकाली गई पूरी रकम 19,000 रुपये वापस हो गए।
..............
ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ने पर साइबर सेल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इसमें साइबर सेल को अच्छी कामयाबी मिली है। सेल इस पर अभी और काम रही है। जल्द ही कई और मामलों में सफलता मिलेगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी