फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुरियर एजेंट को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

कुरियर एजेंट को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुरियर एजेंट को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
crime amar ujala
गोरखपुर। गोरखनाथ के अंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार की सुबह कुरियर एजेंट नदीम (22) को गोली मारने के आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी पादरी बाजार निवासी गोलू उर्फ वैभव फरार है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की। शुक्रवार की शाम पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी क्राइम आलोक शर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में कुछ युवकों ने आपसी विवाद में हुमायूंपुर उत्तरी के कबीरनगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी मोहम्मद शरीफ के बेटे नदीम के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन


उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है जहां उसकी हालत स्थिर है। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर स्प्रिंगर तिराहे के पास से गोरखनाथ पुलिस और स्वाट (स्पेशल वेपेंस एंड टैक्टिस) टीम ने शाहपुर के पादरी बाजार निवासी राजकुमार कैसर, गोरखनाथ के पचपेड़वा निवासी गणेश कुमार गुप्ता उर्फ अंकित और गौरव सोनकर को गिरफ्तार किया। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी बलदेव प्लाजा स्थित एक हुक्का बार में काम करते हैं। कुरियर एजेंट नदीम से गोलू और गणेश का किसी बात को लेकर विवाद था। बुधवार की रात भी दोनो पक्षों में कहासुनी हुई थी। बृहस्पतिवार को नदीम पार्क में मौजूद था। इस बीच गोलू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। गोली नदीम के सिर में लगने से वह गिर गया। पुलिस आशनाई के पहलूू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed