{"_id":"5bc24ad4bdec22697d28a19c","slug":"31539459796-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलाघाट में ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, मां की दवा के लिए निकला था घर से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलाघाट में ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, मां की दवा के लिए निकला था घर से
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Death Facts
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के सिधवाना गांव के पास मोरंग-बालू लदे ट्रक से कुचलकर मोहम्मद अजीम (10) की मौत हो गई। अजीम अपनी मां के लिए दवा लेने साइकिल से घर से निकला था। आक्रोशित भीड़ ने चालक की पिटाई कर ट्रक में तोड़फोड़ की। ट्रक को आग लगाने की भी कोशिश की गई। सूचना पर सीओ खजनी तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
राउतपार निवासी मोहम्मद अकील के तीन बच्चों में से अजीम दूसरे नंबर का था। शनिवार की सुबह दवा लेने वह धुरियापार जा रहा था। सिधवाना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजीम का बड़ा भाई मानसिक दिव्यांग है।
विज्ञापन