फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रुपये के लेनदेन में हुई थी श्याम विहारी की हत्या

रुपये के लेनदेन में हुई थी श्याम विहारी की हत्या

Sat, 15 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन में हुई थी श्याम विहारी की हत्या
रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन श्याम विहारी हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश
सात माह पहले खेत में मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार पुलिस ने सात महीने बाद प्राइवेट लाइनमैन श्याम विहारी के कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में क्षेत्र के रामलखना निवासी महेंद्र पासवान को शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया।

खोराबार थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि पांच जनवरी 2018 को रामनगर कड़जहा निवासी प्राइवेट लाइनमैन श्याम विहारी का शव गांव के बाहर खेत में मिला था। गला रेत कर उनकी हत्या की गई थी। श्याम विहारी की पत्नी शीला मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का केस दर्ज किया था। जांच में यह सामने आया कि क्षेत्र के रामलखना गांव के सैनपुर टोला निवासी महेंद्र पासवान ने श्याम विहारी से कुछ रकम उधार ली थी। बार-बार रकम मांगने से नाराज महेंद्र ने चार जनवरी की रात को श्याम विहारी को बुलाकर लाया और साथ में शराब पी। उसके बाद महेंद्र ने धारदार हथियार से श्याम विहारी का गला रेतकर हत्या कर दी और शव को पास के ही खेत में फेंक दिया। इसके पहले भी पुलिस महेंद्र और उसके पिता गामा को दो-दो बार थाने लाकर पूछताछ कर छोड़ चुकी थी। पुलिस ने श्याम विहारी के गायब मोबाइल फोन को महेंद्र के पास से बरामद किया है। हालांकि पुलिस घटनाक्रम के बारे में ठीकठीक कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed