फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरहद पर चालकों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

सरहद पर चालकों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरहद पर चालकों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
सरहद पर फर्जी टोकन से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

- ट्रक चालकों से ऐंठ लेते हैं सात सौ रुपये, ठगी के शिकार ड्राइवर ने की पुलिस से शिकायत
- सीमा पर जाम की समस्या से निपटने के लिए शुरू की गई है टोकन की व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर ट्रक चालकों से फर्जी टोकन के जरिए ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य चालकों को फर्जी टोकन देकर सात सौ रुपये वसूल लेते हैं। इस टोकन को लेकर चालक जब बैरियर पर पहुंचते हैं तो पुलिस उन्हें वापस लौटा देती है। ठगी के शिकार एक ट्रक चालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

चालक देवी सहाय यादव निवासी राजस्थान ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि वह ट्रक लेकर 16 अगस्त को सोनौली पहुंचा और पेपर एजेंट के पास भेज दिया। 17 अगस्त को दो युवक लाल रंग की बाइक से आए और खुद को एजेंट का आदमी बताकर गेटपास का टोकन देकर सात सौ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर गाड़ी रोकने की धमकी दी। दोनों युवकों ने कहा कि टोकन पर रुपये लिखे हुए हैं। वे अधिक पैसे की मांग नहीं कर रहे हैं। टोकन पर मुहर, हस्ताक्षर व गाड़ी नंबर देख कर चालक ने युवकों को रुपये दे दिए और गाड़ी लेकर सीमा की ओर बढ़ गया। जब वह कुनसेरवा बाईपास पर पहुंचा तो सिपाही ने टोकन दिखाने को कहा। युवकों द्वारा दिया गया टोकन दिखाने पर सिपाही ने उसे फर्जी बताया और ट्रक वापस ले जाने को कह दिया। प्रभारी कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि सरहद पर जाम की समस्या को देखते हुए वाहनों को आगे भेजने के लिए कस्टम कार्यालय द्वारा क्रासिंग स्लिप टोकन देने की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि चालक द्वारा शिकायत की गई है। मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed