{"_id":"5b6754014f1c1b9e3e8b5766","slug":"31533498369-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर जनपदीय गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लूट, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से नौ बाइक, लूट के 58 हजार रुपये, तमंचा, चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस ने चार घटनाओं का पर्दाफाश किया। बदमाश चोरी की बाइक को बिहार और नेपाल में बेचते थे।
एसपी नार्थ रोहित सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि लूट, चोरी की वारदात को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान चौरीचौरा के देवीपुर में बदमाशों के होने की खबर मिली। मुखबिर के जरिए सूचना आने पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
बदमाशों की पहचान चौरीचौरा के बदुरहिया गांव निवासी विक्की उर्फ विशाल, छट्ठू राठौर, रतन राठौर, महराजगंज के घुघली निवासी राहुल राय, शाहपुर के मोहनापुर निवासी मुकेश, बंटी, महराजगंज के कोठीभार निवासी अर्जुन गौड़, कुशीनगर के हाटा इलाके के पैकोली निवासी अविनाश राय के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने मुंडेरा बाजार में महिला से दो लाख, कैंट और गोरखनाथ इलाकों में दो चेन लूटी थी। कुशीनगर में डिकी तोड़कर डेढ़ लाख चोरी भी की थी। एसपी ने बताया कि टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।