{"_id":"5b12f7b64f1c1bb06e8b5e9e","slug":"31527969718-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी हिरासत में
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी उसे घर में खेलाने के बहाने ले गया था। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची बेहोश हो गई थी। घरवालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना शनिवार की शाम छह बजे के करीब की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं पर उसके पिता भी बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी मनीष उसे खेलाने लगा। वह बच्ची को घर के अंदर लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद घर के अंदर से तेज गाने की आवाज आई। पिता ने सोचा कि मनीष बच्ची को खेला रहा है। इसी बीच बच्ची ने जोर से चीखा, जिसे सुनकर पिता घर में पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची बेहोश थी। पिता के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।