{"_id":"5a3525da4f1c1bc9678c221b","slug":"31513432538-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली के फेर में कृत्रिम आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असली के फेर में कृत्रिम आभूषण ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोर असली के फेर में कृत्रिम आभूषण उठा ले गए। तिजोरी तोड़ने में असफल रहने पर चोरों ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाला। सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ गहन छानबीन की। ज्वैलर्स ने बताया कि सोने के जेवर के फेर में चोर 20 हजार रुपये के आर्टिफिशियल गहने ले गए हैं। चांदी के करीब पांच लाख के जेवर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
तिघरा निवासी ओम नारायण की गन्ना समिति के कटरे में सोने-चांदी की दुकान हैं। बगल में जितेंद्र यादव की सिलाई की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने ओम नारायण की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। असफल रहने पर चोरों ने जितेंद्र यादव की दुकान का ताला तोड़ा फिर सेंध लगाकर ज्वेलरी की दुकान में घुसे। पहले तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया असफल रहने पर दुकान में गहनों की खोजबीन करने लगे।
इसी बीच आर्टिफिशियल गहनों को देखकर वे उसे असली सोने की समझ बैठे और पूरा समेट लिया। वहीं पांच लाख के चांदी के जेवरों को छोड़ गए। सुबह जब ओम नारायण दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जितेंद्र की दुकान से चोरों ने कोई सामान नहीं चुराया।