{"_id":"5995f8154f1c1bcc388b4609","slug":"31503000597-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से रेप, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची से रेप, आरोपी हिरासत में
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गुलरिहा इलाके के एक युवक पर छह साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। बच्ची के चिल्लाने पर जुटे लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने लाई और पीड़ित बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा भी मौके पर पहुंच गई।
गुलरिहा इलाके में छह साल की बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सोई थी। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक आया और उसे अकेला पाकर रेप कर दिया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। बच्ची के अस्त व्यस्त कपड़े देखकर लोग भड़क गए और युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में भर्ती कराया गया है। अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि बच्ची को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी हिरासत में है, मामले की जांच की जा रही है।