{"_id":"5994531a4f1c1b25728b4683","slug":"31502892826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप और ट्रक चालक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप और ट्रक चालक से लूट
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पिपराइच और गुलरिहा इलाके में बाइक सवार लुटेरे पिस्टल सटाकर नकदी लूटकर फरार हो गए। पिपराइच में पिकप चालक से सात हजार रुपये की लूट हुई है, जबकि गुलरिहा में 12 हजार रुपये की। हालांकि पिपराइच पुलिस घटना को फर्जी बता रही है।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच थानाक्षेत्र के रक्षवापार निवासी अनिरुद्ध यादव बुधवार की भोर में घर से पिकप लेकर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनके पास मौजूद सात हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। चालक ने राहगीर के मोबाइल फोन से 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है और पूछताछ के बहाने पीड़ित को ही चार घंटे थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष पिपराइच राजनाथ सिंह ने बताया कि घटना पूरी तरह झूठी है, सूचना देने वाला शरारती है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी घटना में अजमेर राजस्थान के ट्रक चालक सलीम मोहम्मद वऔर खलासी इमामुद्दीन ट्रक पर जेनरेटर लेकर नेपाल जा रहे थे। गुलरिहा थानाक्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास रात में रुक गए। बुधवार सुबह बाइक से आए दो युवक सलीम को पिस्टल सटाकर उनके पास रखे 12 हजार रुपये और ट्रक की चाभी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।