{"_id":"5966250b4f1c1bfa5b8b45b8","slug":"31499866379-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सिर कूंचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की सिर कूंचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)।
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में झरवा गांव के नेबू लाल (30) की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ चारु निगम की अगुवाई में कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश देकर भट्ठियां तोड़ी गईं। पुलिस इस मामले में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है, जिनकी जमीन का इस्तेमाल शराब बनाने के लिए किया जा रहा था।
झरवा गांव निवासी नेबू लाल मंगलवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो भाई कन्हैया घर वालों के साथ उसकी तलाश में निकले, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह एक बार फिर घर वाले तलाश में निकले तो मंझरिया गांव के पास फोरलेन किनारे उसका शव मिला। तभी लोगों ने एक युवक को वहां से भागते देखा जिसके कपड़े पर खून लगा था और पास में ही खून से सना पत्थर भी था। भाई की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पास के ही गांव के सम्पत को गिरफ्तार कर लिया। वह नशे में था। पुलिस ने मौके से खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया। होश में आने पर सम्पत ने अपना अपराध कबूल कर लिया। बकौल सम्पत शराब पीने के दौरान उसका नेबू से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता बांकेलाल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर सम्पत को जेल भेज दिया, जबकि उसके साथी की तलाश चल रही है।
उधर, घटनास्थल पर कच्ची शराब बनने की सूचना पर सीओ चारु निगम भी पहुंच गईं। उन्हें मौके पर शराब बनती मिली। पुलिस ने शराब बनाने वालों को हिरासत में लेने के साथ ही भट्ठियां तोड़ दीं। उन्होंने बताया कि युवक की शराब के विवाद में हत्या की गई है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शराब की भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया। इस काम के लिए जिसकी जमीन का इस्तेमाल हो रहा था और जो पुलिस वाले इसमें लिप्त हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।