{"_id":"5ccde641bdec22073f3f0912","slug":"21556997697-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा स्टेज पर चढ़ कर युवक ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा स्टेज पर चढ़ कर युवक ने की फायरिंग
Sun, 05 May 2019 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। इलाके के रामपुर चक गांव में शुक्रवार की रात बहूभोज कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुरचक गांव के प्रधान मंजय निषाद के घर शुक्रवार की रात एक बेटे का तिलक और दूसरे बेटे का बहूभोज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा चल रहा था। नर्तकी के साथ नाचने के लिए गांव का ही आदर्श यादव स्टेज पर चढ़ गया। घरवालों और आर्केस्ट्रा संचालकों ने विरोध किया तो तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। इस बीच मौका देखकर आदर्श फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।