{"_id":"5c816c79bdec2214367b6555","slug":"21551985785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! गाड़ी बिकी नहीं, मालिक बदल गया, आरटीओ ऑफिस में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजब! गाड़ी बिकी नहीं, मालिक बदल गया, आरटीओ ऑफिस में मचा हड़कंप
Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Priyesh Mishra
अमर उजाला/गाोरखपुर
अमर उजाला/गाोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आरटीओ में फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने अपनी कार बेची भी नहीं और वह दूसरे के नाम ट्रांसफर हो गई। मामला सामने आने के बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है। आरटीओ (प्रशासन) भीमसेन सिंह ने इसकी जांच एआरटीओ (प्रशासन) श्याम लाल को सौंपते हुए सप्ताह भर में रिपोर्ट देने को कहा है। उनका कहना है कि मामला गंभीर है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बशारतपुर निवासी मनोज कुमार सिंह के पास नैनो कार है। पिछले दिनों उन्होंने ऑनलाइन गाड़ी की डिटेल जांची तो पता चला कि वह गाड़ी आजमगढ़ के अखिलेश सिंह यादव के नाम से दर्ज हो गई है। परेशान होकर मनोज आरटीओ कार्यालय पहुंचे। वहां बाबू उन्हें एक टेबल से दूसरे टेबल पर दौड़ाते रहे। तंग आकर उन्होंने आरटीओ (प्रशासन) से इसकी शिकायत की। इसके पहले भी इस तरह की कई गड़बड़ियां आरटीओ में सामने आ चुकी है।