{"_id":"5bf9a804bdec22416071116c","slug":"21543088132-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी 50 लाख की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी 50 लाख की सुपारी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सुपारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दो ट्रकों में भरकर बंगाल से कानपुर भेजी जा रही करीब 50 लाख की सुपारी तमकुहीराज चेक पोस्ट पर पकड़ ली।
शनिवार को वाणिज्य कर विभाग कुशीनगर के सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण की टीम ने ट्रकों की जांच की तो उनमें सुपारी भरी मिली। इसे कानपुर के पनकी ई ब्लॉक स्थित एसपी ट्रेडिंग को भेजा जाना था।
असिस्टेंट कमिश्नर ने कानपुर में बात की तो वहां ऐसी कोई फर्म नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू बीएन द्विवेदी को जानकारी दी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू के निर्देश पर दोनों ट्रकों को थाने में खड़ा करा दिया गया।

जीरा के लिए रजिस्टर्ड है भेजने वाली फर्म
बंगाल की जिस फर्म महादेव इंटरप्राइजेज ने सुपारी भेजी है, वह जीरा के कारोबार के लिए रजिस्टर्ड है। वहीं कानपुर की फर्म एसपी ट्रेडिंग होजरी गुड्स के लिए, हालांकि इस फर्म का कोई अस्तित्व ही नहीं है। फर्जी फर्म बनाकर कर चोरी की जा रही थी। दोनों ट्रकों में रखी गई सुपारी का वजन 51 टन है।
विज्ञापन