{"_id":"5b3fbdc84f1c1b0e278b4f81","slug":"21530904008-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों के घरवाले पहुंचे, बोले पढ़ाने भेजे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चियों के घरवाले पहुंचे, बोले पढ़ाने भेजे थे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मानव तस्करी की आशंका पर बृहस्पतिवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस से उतारी गई बिहार की 26 लड़कियों में से 20 के घरवाले शुक्रवार को जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को आगरा के एक मदरसा में पढ़ने के लिए भेजे जाने की बात कही। जीआरपी ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। चाइल्डलाइन जाकर घरवालों ने लड़कियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उधर, छानबीन के लिए आरपीएफ की दो टीमें आगरा और नरकटियागंज के लिए रवाना हो गई हैं।
अवध एक्सप्रेस में 26 लड़कियों को तस्करी कर ले जाने की सूचना एक यात्री ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर रेल अफसरों को दी थी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुुंचते ही ट्रेन की बोगी में चढ़ कर मासूमों को उतार लिया। उनके साथ मौजूद शेख अशरफ और सफदर को हिरासत में ले लिया। सूचना पाकर शुक्रवार को इन लड़कियों के घरवाले पहुंचे। पकड़े गए दोनों युवकों के भी छह लड़कियां इसमें शामिल हैं। अब कानूनी प्रक्रिया के बाद लड़कियों को छोड़ा जाएगा। इंस्पेक्टर जीआरपी आनंद सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर लड़कियों के गांव और आगरा के मदरसे में पड़ताल के लिए टीमें भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।