{"_id":"5ac64f0d4f1c1bda618b5aa8","slug":"21522945805-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में भीषण आग, दुकानदार झुलसा-चौकी इंचार्ज घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में भीषण आग, दुकानदार झुलसा-चौकी इंचार्ज घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आग से जला दुकान का सामान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगहा इलाके के नई बाजार में बुधवार रात कपड़े की एक दुकान में आग लगने से नई बाइक तथा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान की तीसरी मंजिल पर स्थित किचन में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया, जिससे छत उड़ गई। हादसे की जद में आकर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज घायल हो गए। वहीं आग बुझाने की कोशिश में जुटा दुकानदार भी झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन दल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकानदार ने रंजिश में आग लगने का आरोप लगाया है।
राजधानी गांव के मक्खन मद्धेशिया की नई बाजार कस्बे में तीन मंजिला मकान है। प्रथम मंजिला पर कपड़े की दुकान है, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। उनके मुताबिक रात में करीब 12 बजे घर के अंदर धुआं भर जाने से दम घुटने लगा तो नींद खुल गई। धुआं देखकर तीसरी मंजिल से नीचे उतरकर दरवाजा खोला तो बाहर रूई के गट्ठर में लगी आग की लपटें अंदर आने लगीं। आग की लपटें तेज हो गईं और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह घर के अंदर फंसे दुकानदार के घरवालों को बाहर निकाला गया।
आग बुझाने की कोशिश के बीच गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे दुकान की छत उड़ गई। छत से उड़ी एक ईंट मौके पर मौजूद नई बाजार चौकी इंचार्ज संजय कुमार के कंधे पर जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने भोर में करीब चार बजे आग पर काबू पाया। दुकान के बगल में ही स्थित एक मकान में पीएनबी की शाखा है। गनीमत रही कि आग की लपटें बैंक तक पहुंचने से पहले बुझा ली गईं। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर रंजिश में दुकान के बाहर रखी रुई के गट्ठर में आग लगाने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने 50 लाख से अधिक के नुकसान होने का दावा किया है।