फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चाकू से घायल युवक की मौत, फोर्स तैनात

चाकूबाजी से घायल युवक की मौत, फोर्स तैनात

Wed, 25 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
चाकू से घायल युवक की मौत, फोर्स तैनात
घायल युवक विनय (इनसेट में) की मौत के बाद बिलखते घरवाले। - फोटो : Amar Ujala
पिपराइच के मुड़ेरी गढ़वा गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल विनय यादव (18) की लखनऊ में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मुड़ेरी गांव में तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में मजिस्ट्रेट, पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई। बड़े अफसर भी गांव में कैंप कर रहे हैं। दूसरी तरफ युवक का शव का मंगलवार को देरशाम गांव पहुंचा। इससे चीख-पुकार मच गई। तनाव और बढ़ गया। उधर, मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके देरशाम जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव के मकसूद के बेटे सैयद आरिफ उर्फ राजा और आनंद यादव के बीच बाइक टकराने के बाद सोमवार को मारपीट हुई थी। देरशाम विवाद बढ़ गया। ट्यूशन से लौट रहे आनंद को सैयद आरिफ और उसके साथियों ने पीट दिया। इसकी शिकायत लेकर आनंद के घरवाले आरिफ के घर गए तो पथराव शुरू हो गया। चाकू से हमला भी बोला गया। चाकूबाजी में ही आनंद के भाई विनय यादव को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में विनय को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई। आरोप है कि आरिफ ने ही विनय को चाकू मार दिया था। विवाद में अनिल यादव, रोहित यादव और सिरजावती देवी को भी चोट लगी थीं। विनय की मौत के बाद ही मुंडेरी गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस, पीएसी तैनाती की गई। एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ और तीन एसपी गांव में कैंप लगाए हुए हैं। एहतियातन आईजी और डीआईजी से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग गई है। यदि दिक्कत बढ़ी तो फोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


मामले में पिपराइच पुलिस ने विनय के चाचा और पूर्व प्रधान रामहित की तहरीर पर सैय्यद आरिफ उर्फ राजा, हबीब उर्फ कासिफ , उनके पिता मकसूद अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया। मौत के बाद हत्या और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जेल भेजने की कार्रवाई भी की गई है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि गांव में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed