{"_id":"59b4052e4f1c1be67f8b56a2","slug":"21504970030-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की हत्या कर दफनाई लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की हत्या कर दफनाई लाश मिली
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जानीपुर (गोरखपुर)।
गगहा क्षेत्र के पाल्हीपार गांव में नौ दिनों से लापता युवक उधम यादव का शव शनिवार को गड्ढे में मिला। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और पास की सड़क जाम कर दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा।
गगहा के पाल्हीपार निवासी उधम यादव (24) पुत्र रामलाल यादव पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। एक सितंबर की शाम उधम दरवाजे पर बैठे थे। पिता रामलाल के मुताबिक इसी दौरान मोबाइल पर किसी का फोन आया। बात करने के बाद उधम घर से निकले और देर रात तक जब नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। कुछ पता नहीं चला तो गगहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को अपराह्न चार बजे गांव के कुछ युवकों ने गोला- कौड़ीराम मार्ग पर सड़क के किनारे गड्ढे में पॉलीथिन में बंधी युवक की लाश देखी। सबने शोर मचाया और डायल-100 पर सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंची। इसी बीच सूचना पर पिता रामलाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नाराजगी जताने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों शांत कराया और शव बाहर निकाला। गगहा पुलिस के मुताबिक उधम के चेहरे और शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। शव को पॉलीथिन में लपेटकर वजनी पत्थर से बांधकर फेंका गया था। अब कॉल डिटेल और लोकेशन के हिसाब से जांच-पड़ताल शुरू की गई है।