फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वसूली के आरोप में टीएसआई सस्पेंड

वसूली के आरोप में टीएसआई सस्पेंड

Sun, 30 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
वसूली के आरोप में टीएसआई सस्पेंड

विज्ञापन
गोरखपुर।
चेकिंग के नाम पर वसूली करने और सीएम के विशेष अभियान में लापरवाही करने के आरोप में टीएसआई डीएन गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने उन्हें सस्पेंड करने के साथ ही उनसे जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए कहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में डीएन गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी के लिहाज से टीएसआई की अहम भूमिका होने के बाद भी इस पद को करीब एक साल से संभाले डीएन गुप्ता से अपेक्षित नतीजे न मिलने पर एसएसपी ने पड़ताल शुरू कराई। इस बीच शाहपुर के एक शख्स ने एसएसपी से टीएसआई को लेकर वसूली के आरोप की शिकायत की। इसकी गोपनीय जांच कराई गई। पता चला है कि जांच में आरोप सही पाए गए। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ट्रैफिक सुधार के लिए चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में भी टीएसआई की लापरवाही सामने आई। दोनों मामलों को आधार बनाकर एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


सीएम के विशेष अभियान में अपेक्षित नतीजे नहीं मिले हैं। लापरवाही के आरोप में टीएसआई को सस्पेंड किया गया है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed