फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मां को पीटकर मार डाला फिर चौराहे पर पीने लगा चाय

मां को पीटकर मार डाला फिर चौराहे पर पीने लगा चाय

Sun, 05 May 2019 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मां को पीटकर मार डाला फिर चौराहे पर पीने लगा चाय
बांसगांव। वार्ड नंबर 12 निवासी माधुरी सिंह (60) ने दिल्ली जाने से मना किया तो उनके बेटे निर्भय सिंह ने उनकी हत्या कर दी। मां को डंडे से पिटता देख बेटी मोहरी आगे आई तो आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए। जान बचाकर भागती हुई वह पुलिस के पास पहुंची। इस बीच आरोपी चौराहे की दुकान पर चाय पीने पहुंच गया। घटना की जानकारी पर उसे ढूंढते हुई पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के भाई ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


रिटायर फौजी इंद्रसेन सिंह ने वार्ड 12 में घर बनवाया था। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी माधुरी बेटी मोहरी सिंह और बेटों निर्भय और एक अन्य के साथ यहां रहती थीं। माधुरी शनिवार की दोपहर में घर में सोई थीं। इसी दौरान छोटा बेटा निर्भय सिंह आया और उन्हें जगाकर दिल्ली चलने की बात कही। माधुरी ने जैसे ही इंकार किया वह घर में रखा डंडा उठा लिया और माधुरी और बहन मोहरी दोनों को मारने लगा। खुद की जान बचाते हुए मोहरी बाहर भागी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इधर, सिर पर प्रहार कर निर्भय ने मां को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या का उसे पछतावा भी नहीं था। बल्कि वह चौराहे पर जाकर चाय पीने लगा। पुलिस ने घर में खून से लतपत शव बरामद किया और आरोपी फिर चौराहे से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अक्सर ही लोगों पर ईंट आदि से हमला कर दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed