{"_id":"5c8e9928bdec22142c5caa3e","slug":"201552849192-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में तीन भाइयों पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में तीन भाइयों पर ब्लेड से हमला
Mon, 18 Mar 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:29 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में मामूली विवाद में एक युवक ने तीन भाइयों पर ब्लेड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। तीनों के चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए। घटना शनिवार की रात को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोहल्ले के ही शैलेंद्र पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शाहपुर निवासी भोला के बेटे रोहित गोलघर की एक दुकान पर काम करते थे। वहीं पर मोहल्ले का शैलेंद्र भी काम करता था। दोनों के बीच दोपहर में खाना खाने के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दोनों घर चले आए। शनिवार की रात में रोहित अपने भाई आशीष और अभिषेक के साथ सड़क पर स्थित एक किराने की दुकान के पास गए थे। इसी दौरान शैलेंद्र मौके पर पहुंच गया और ब्लेड से वार कर तीनों को जख्मी कर दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।