फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रेमी ने की थी नर्तकी की हत्या, जेल भेजा गया

प्रेमी ने की थी नर्तकी की हत्या, जेल भेजा गया

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने की थी नर्तकी की हत्या, जेल भेजा गया
गोरखपुर। चौरीचौरा के बाल बुजुर्ग गांव के कर्मा टोले के पास नर्तकी डिंपल की हत्या उसके प्रेमी ने किसी और से संबंध होने के शक के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी विक्रम जायसवाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि छह मार्च को कर्मा टोले में हत्या कर फेंका गया शव मिला था। अगले दिन पुलिस ने उसकी पहचान मुंडेरा बाजार निवासी डिंपल के रूप में की। पुलिस ने डिंपल की बहन प्रिया देवी से बात की। उसने बताया कि चार साल पहले डिंपल की शादी पिपराइच में पप्पू के साथ शादी हुई थी। शव मिलने के एक दिन पहले उसने डिंपल को उसके प्रेमी विक्रम जायसवाल के साथ देखा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने विक्रम की तलाश शुरू की। वह फरार था। इसी बीच पोखरभिंडा के पास विक्रम के होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज राय मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली। पूछताछ में पता चला है कि घटना के एक दिन पहले विक्रम डिंपल के साथ देवरिया गया था और वहां पर खरीदारी करने के बाद लौटा, फिर खेत में हत्या कर दी थी। उसे शक था कि डिंपल का किसी और से संबंध हो गया था। आरोपी विक्रम पोखरभिंडा का रहने वाला है और एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed