{"_id":"5c74322abdec224ca3491cb6","slug":"201551118890-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान तोड़ने के दौरान गिरा छज्जा, राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान तोड़ने के दौरान गिरा छज्जा, राहगीर की मौत
Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार (गोरखपुर)। निर्माणाधीन फोरलेन के दायरे में आए मकान को तोड़ने के दौरान गिरे छज्जे की चपेट में आए राहगीर कोलाहल यादव (55) की मौत हो गई। वह बेटे की शादी की तैयारी के लिए सामान खरीदने निकले थे। बिना किसी सुरक्षा के सड़क पर ही तोड़फोड़ से हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है। मृत व्यक्ति के गांव के लोगों ने नाराजगी जताई।
बेलीपार रोड पर दिनेश विश्वकर्मा का दो मंजिला मकान था। प्रशासन की ओर से उसके अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद दिनेश मजदूर की मदद से मकान को तोड़वा रहे थे। लोगों के अनुसार उस समय आसपास किसी को खड़ा नहीं किया गया था, जो यह बता सके कि वहां पर मकान को तोड़ा जा रहा था। उसी दौरान हरदिया निवासी कोलाहल उधर से गुजर रहे थे। ऊपर से गिरे छज्जे के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोलाहल के बेटे राजेश की शादी 17 अप्रैल को तय है। वह शादी की तैयारी के लिए ही दो दिन पहले गांव आए थे।