फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मिलकर्मी की मौत से परिवार बेहाल

मिलकर्मी की मौत से परिवार बेहाल

Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मिलकर्मी की मौत से परिवार बेहाल
मिलकर्मी की मौत से परिवार बेहाल
विज्ञापन

सपा नेता ने बेटे को नौकरी देने की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। क्षेत्र के हाथा गांव निवासी 50 वर्षीय तुलसीराम मौर्य की ट्रेन से कट जाने पर बुधवार को मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को सुबह सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता ने आर्थिक मदद करते हुए तुलसीराम के बेटे को नौकरी देने की मांग की है।

वाल्टरगंज शुगर मिल में तैनात तुलसीराम की बुधवार को चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे डाउन ट्रैक पर क्षतिग्रस्त लाश मिली थी। आधार कार्ड से पहचान हुई। बेटे सुजीत ने बताया कि 10 महीने से पिता को वेतन नहीं मिला था। अप्रैल 2018 में बहन विनीता की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ा था। लेकिन रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे, यह बात समझ में नहीं आ रही। उधर, बृहस्पतिवार को सुबह सपा नेता रामप्रकाश चौधरी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने आर्थिक मदद भी दी। शुगर मिल प्रशासन से तुलसीराम के एक लड़के को नौकरी देने की मांग की। बड़े बेटे सुमित ने बताया कि छोटा भाई सुजीत (18) तथा बहन संगीता (16) तथा अंकिता (14) अभी पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed