फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ससुर को ताबड़तोड़ चाकू मारकर ले ली जान

ससुर को ताबड़तोड़ चाकू मारकर ले ली जान

Fri, 16 Nov 2018 12:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
ससुर को ताबड़तोड़ चाकू मारकर ले ली जान
हत्या - फोटो : self
गगहा (गोरखपुर)। बरपुरवा गांव में दामाद ने साथियों के साथ मिलकर ससुर जंग बहादुर (62) की चाकू सें कई बार वारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार हो रहे थे, तभी गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया। दो आरोपियों को पकड़कर लोगों ने उनकी पिटाई की। दो थानों से पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बनपुरवा निवासी जंग बहादुर बढ़ई थे। उनकी बेटी संगीता की शादी दस साल पहले भैंसहा गांव निवासी शंभू नाथ यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले संगीता को अक्सर ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार को भी संगीता के साथ मारपीट की गई थी। संगीता ने शाम को पिता के पास फोन कर इसकी शिकायत की थी। उसके बाद जंग बहादुर ने दामाद के घर फोन किया। फोन पर कहासुनी हुई। उसके कुछ देर बाद शाम को दो बाइक से कुछ सहयोगियों के साथ अमरनाथ ससुराल पहुंचा। ससुर को गालियां देकर बाहर बुलाया। बाहर आते ही उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


जंग बहादुर को खून से लथपथ को देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। गांव के लोग दौड़कर आए और अमरनाथ तथा उसके साथी राजेश को पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार आरोपी फरार हो गए। सीओ बांसगांव नीतिश सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed