फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्टेडियम में खिलाड़ियों को पीटा, प्रदर्शन

स्टेडियम में खिलाड़ियों को पीटा, प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों को पीटा, प्रदर्शन
फोटो
विज्ञापन

पिटाई से नाराज खिलाड़ियों का प्रदर्शन, दी तहरीर
0 पुलिसकर्मियों के बच्चों पर लगाया मारपीट का आरोप
0 पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी पी रहे खिलाड़ियों को कुछ मनबढ़ों ने पीट दिया। मारपीट की घटना शुक्रवार को हुई थी। इससे नाराज खिलाड़ियों ने शनिवार की शाम कैंप में शामिल न होकर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आरोपियों में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके पूर्व दिन में जहां एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, वहीं देर शाम कैंट थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस लाइंस में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों ने मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिलाड़ियों का कहना है कि शुक्रवार की शाम छह बजे अभ्यास समाप्त होने के बाद कबड्डी के खिलाड़ी कुश्ती हाल के पास पानी पीने गए थे। तभी पुलिस लाइंस और आसपास की कॉलोनी के कुछ लोग आए और किट पर पैर रखने लगे। मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए और फिर गालियां देते हुए पीटने लगे। पिटाई करने के बाद मनबढ़ वहां से फरार हो गए। बिछिया से आने वाले कबड्डी खिलाड़ी विनीत ने बताया कि उसे ईंट और स्टैंप से पीटा गया। उसके बांए कंधे पर गंभीर चोट आई है। सूर्यांश यादव को भी मनबढ़ों ने पीटा था। चंद्रशेखकर, आदित्य, विकास गौड़ और विशाल सहित कई खिलाड़ियों को चोटें आई हैं। इसी घटना के विरोध में शनिवार की शाम खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


कुछ अराजक तत्वों ने स्टेडियम में घुसकर खिलाड़ियों के साथ मारपीट की है। मामला गंभीर है, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्यायोचित कार्रवाई की मांग जाएगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed