{"_id":"5a0c91994f1c1bd0408b6df5","slug":"201510773145-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह कोर्ट में, अस्पताल ने दे दी लापता होने की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह कोर्ट में, अस्पताल ने दे दी लापता होने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में भर्ती गवाह के लापता होने पर बुधवार को हड़कंप मच गया। बेड पर मरीज को न देख डॉक्टर ने पुलिस चौकी पर उसके लापता होने की सूचना दे दी। उधर, सूचना मिलते ही चौरीचौरा के सीओ प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में जांच में पता चला कि उसकी देखरेख में तैनात सिपाही बिना बताए उसे गवाही दिलाने कोर्ट लेकर चला गया था। कोर्ट ने गवाही के लिए वारंट जारी किया था।
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के कुसफर गांव निवासी बठोले कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे में गवाह हैं। कई बार सूचना के बाद भी वह गवाही के लिए नहीं गए तो कोर्ट ने वारंट जारी कर पुलिस को कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश दे दिया। वारंट के बाद पुलिस ने गवाह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती करा दिया। इधर, बुधवार की सुबह जब डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो वह बेड पर नहीं मिला। इससे परेशान डॉक्टर ने उसके लापता होने की सूचना गुलरिहा पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में चौरीचौरा के सीओ प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मेंहदावल पुलिस को जानकारी देकर पता लगाने को कहा। इसके बाद पता चला कि बुधवार को कोर्ट में उसकी गवाही थी। उसकी देखरेख में तैनात सिपाही डॉक्टर की अनुमति लिए बिना ही उसे लेकर कोर्ट चला गया।