{"_id":"597f911e4f1c1b1a288b46cf","slug":"201501532446-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के गोदाम में नौ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के गोदाम में नौ लाख की चोरी
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी में इलेक्ट्रिॉनिक्स की गोदाम का ताला तोड़कर चोर नौ लाख का सामान उठा ले गए। सोमवार दोपहर दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर सीओ, कैंट इंस्पेक्टर पहुंचे और जांच की।
पीड़ित व्यापारी उज्ज्वल बंका ने बताया कि रविवार रात किसी समय चोर छत के रास्ते आंगन में पहुंचे और गोदाम में घुसकर करीब नौ लाख के सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि गली का दरवाजा खोलकर चोर किसी चार पहिए वाहन से सामान लेकर गए हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे दुकान से कर्मचारी सामान लेने के लिए गोदाम गया तो और दरवाजा खुला देखा। कर्मचारी ने मालिक को इसकी जानकारी दी। उज्ज्वल के पिता विजय बंका ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ कैंट व इंसपेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम नेे भी मौके से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। उज्ज्वल का कहना है कि वास्तविक रूप से चोरी का आकलन नहीं हो सका है। सामानों की लिस्ट मिलने पर सही आकलन हो सकेगा। सीओ का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।